धार में व्यापारी हत्याकांड: पत्नी मास्टरमाइंड, प्रेमी संग मिलकर रची साजिश

2 Min Read

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में एक व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इंदौर की सोनम रघुवंशी मामले की तरह यहां भी पत्नी ही हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता निकली।

पुलिस के अनुसार, मिर्च व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या उसकी पत्नी प्रियंका ने अपने प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर करवाई। आरोपी महिला ने अपने प्रेमी को पाने के लिए यह साजिश रची और हत्या के लिए एक लाख रुपए की सुपारी दी। पुलिस ने प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि प्रियंका के अवैध संबंध थे, जिसके चलते पति उसे परेशान करता था। घटना की रात उसने आरोपियों को घर में सिर्फ अपने और पति के होने की जानकारी दी। हत्या के बाद आरोपियों ने प्रियंका के हाथ-पैर बांधकर उसे पीड़ित दिखाने की कोशिश की और शोर मचाने को कहा।

धार एसपी मयंक अवस्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा करते हुए कहा कि देवकृष्ण को पहले भी निशाना बनाने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह बच गए थे। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा कर दिया। एसपी ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।

Share this Article