छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 10 अप्रैल को रोजगार मेला, 346 पदों पर भर्ती…जानें कैसे होगा सिलेक्शन

2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला 10 अप्रैल 2026, शुक्रवार को शासकीय पॉलिटेकनिक कॉलेज, सूरजपुर में प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक चलेगा।

कुल रिक्त पद और प्रमुख नियोजक संस्थाएं

इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा कुल 346 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। मेले में शामिल प्रमुख नियोजक और उपलब्ध पद इस प्रकार हैं:

  • सेफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सर्विस, भिलाई – सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, फील्ड ऑफिसर, ट्रेनिंग ऑफिसर, मार्केटिंग मैनेजर और अकाउंटेंट के लिए 53 पद। तैनाती छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में।
  • CG स्कोप स्किल फाउंडेशन, सूरजपुर – कंप्यूटर ऑपरेटर, रिसेप्शनिस्ट, कुक, वेट्रेस, सिक्योरिटी गार्ड और मास्टर ट्रेनर के लिए 28 पद
  • स्वतंत्र माइक्रोफिन प्रा.लि., अंबिकापुर – फील्ड ऑफिसर और कलेक्शन ऑफिसर के लिए 15 पद
  • श्रमिन टैलेंट प्रा.लि., नोएडा – इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन के 40 पद
  • वेदांता स्किल स्कूल, कोरबा – होटल मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, सिलाई मशीन ऑपरेटर और मोबाइल रिपेयरिंग टेक्नीशियन के लिए 120 पद
  • LIC, अंबिकापुर – बीमा सखी के 40 पद
  • एबिस फूड्स एंड प्रोटीन्स प्रा.लि., राजनांदगांव – इलेक्ट्रिशियन अपरेंटिसशिप के 50 पद

आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य है। पंजीयन https://erojgar.cg.gov.in/ पर करना होगा। केवल ऑनलाइन पंजीकृत अभ्यर्थी ही मेले में भाग ले सकेंगे।

अभ्यर्थियों को अपने साथ निम्न दस्तावेज लाना अनिवार्य है:

  • शैक्षणिक योग्यता की अंक सूची
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • रोजगार पंजीयन कार्ड
  • आधार कार्ड (मूल और छायाप्रति)
  • पासपोर्ट साइज फोटो दो प्रति

आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष।

महत्वपूर्ण जानकारी

  • यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है।
  • प्लेसमेंट प्रक्रिया में नियोजक संस्थाएं स्वयं जिम्मेदार होंगी।
  • पंजीयन या अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, सूरजपुर से संपर्क कर सकते हैं।

Share this Article