CG Train Update: रायपुर रेल मंडल में सिग्नलिंग कार्य से ट्रेनों पर असर, कई सेवाएं रद्द…देखें रद्द ट्रेनों की पूरी सूची

2 Min Read

रायपुर। रायपुर रेल मंडल में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम को अपग्रेड करने का काम जारी है। यह कार्य रायपुर-उरकुरा-मांढर सेक्शन में किया जा रहा है, जिसके चलते 5 अप्रैल 2026 को कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताते हुए यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी है।

ये मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द

सिग्नलिंग कार्य के कारण कई प्रमुख मेमू सेवाएं पूरी तरह निरस्त रहेंगी, जिनमें शामिल हैं

  • 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू
  • 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू
  • 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू
  • 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू

इसके अलावा रायपुर-दुर्ग सेक्शन की कुछ मेमू सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी

  • 68701 और 68703 रायपुर-दुर्ग मेमू
  • 68702 और 68704 दुर्ग-रायपुर मेमू

पैसेंजर ट्रेनों पर भी पड़ा असर

मेमू के साथ-साथ पैसेंजर ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित होगी

  • 58205 रायपुर-इतवारी पैसेंजर 5 अप्रैल को रद्द
  • 58206 इतवारी-रायपुर पैसेंजर 6 अप्रैल को रद्द

आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनें

कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से बदला गया है

  • 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू बिलासपुर में समाप्त होगी, आगे का सफर रद्द रहेगा
  • 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर से चलेगी, गोंदिया से बिलासपुर के बीच सेवा रद्द रहेगी

महासमुंद में बदला संचालन

महासमुंद सेक्शन में भी ट्रेनों की टाइमिंग और रूट में बदलाव किया गया है

  • 58217 टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर 4 अप्रैल को महासमुंद में ही समाप्त होगी
  • 58218 रायपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर 5 अप्रैल को महासमुंद से प्रारंभ होगी

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की अपडेटेड जानकारी अवश्य जांच लें। सिग्नलिंग सिस्टम के इस अपग्रेड के बाद भविष्य में ट्रेन संचालन अधिक सुरक्षित और सुचारु होने की उम्मीद है।

Share this Article