इतिहास में आज 17 july : आज के ही दिन इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने युद्धविराम संधि पर किए हस्ताक्षर

admin
3 Min Read

इतिहास में 17 जुलाई का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है। भारतीय और विश्व इतिहास में आज की घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1489-निजाम खान को सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया।

1712-इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने युद्धविराम संधि पर हस्ताक्षर किए।
1850-हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।

1893-इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।

1919-यूरोपीय देश फिनलैंड में संविधान को स्वीकृति प्रदान की गई।

1929-सोवियत संघ ने चीन के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त किए।

1943-ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) ने जर्मनी के पीनमुंदे रॉकेट बेस पर हमला किया।

1943-परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों का जन्म।

1948-भारत में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत सभी सार्वजनिक सेवाओं में भर्ती होने की पात्रता मिली।

1950-पंजाब के पठानकोट शहर के पास भारत की पहली यात्री विमान दुर्घटना।

1971-हिंदी और भोजपुरी फ़िल्मों के सक्रिय अभिनेता रवि किशन का जन्म।

1987-ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे।

1992-भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फ़िल्म निर्माता कानन देवी का निधन।

1994-धूमकेतू शुमेकर लेवी-9 का पहला टुकड़ा बृहस्पति से टकराया।

1995- फोर्ब्स पत्रिका ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी घोषित किया।

1997-भारतीय महिला फ्रीस्टाइल पहलवान पूजा सिहाग का जन्म।

2002-रूस की स्वेतलाना फीफाप्रोवा ने पोल वाल्ट स्पर्द्धा में नया यूरोपीय रिकार्ड क़ायम किया।

2003-उत्तर पूर्व कांगो के दुनिया शहर में जातीय हिंसा में 54 लोग मारे गये।

2005-भारतीय रिज़र्व बैंक के चौदहवें गवर्नर आई. जी. पटेल का निधन।

2006-कैप कनैवरल (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर सकुशल उतरा।

2008-अफ़ग़ानिस्तान में नाटो सेनाओं ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर मिसाइलों व हेलीकॉप्टरों से हमला किया।

2014-मलेशियन एयरलाइंस की फ्लाइट को रुस समर्थक अलगाववादियों ने मिसाइल के जरिए गिरा दिया। हमले में फ्लाइट में सभी 283 यात्रियों की मौत हो गयी।

2018-हिन्दी सिने जगत की जानीमानी अभिनेत्री रीता भादुड़ी का निधन।

2020-प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक रजत मुखर्जी का निधन।

Share this Article
Leave a comment