आज का पंचांग 1 जुलाई : आज आषाढ़ कृष्ण दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

admin
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 10, शक सम्वत् 1946, आषाढ़, कृष्ण, दशमी, सोमवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 18, जिल्हिजा 24, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 01 जुलाई सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। दशमी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 27 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ।

अश्विनी नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 26 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ। सुकर्मा योग अपराह्न 01 बजकर 42 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ। विष्टि करण पूर्वाह्न 10 बजकर 27 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 1 जुलाई 2024 : सुबह 5 बजकर 27 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 1 जुलाई 2024 : शाम में 7 बजकर 23 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 1 जुलाई 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 6 मिनट से 4 बजकर 47 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 22 मिनट से 7 बजकर 42 मिनट तक। अमृत काल सुबह 5 बजकर 27 मिनट से 7 बजकर 12 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 1 जुलाई 2024 :
राहुकाल शाम में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 53 मिनट से 1 बजकर 49 मिनट तक। इसके बाद 3 बजकर 40 मिनट से 4 बजकर 36 मिनट तक। भद्राकाल का समय सुबह 5 बजकर 27 मिनट से 10 बजकर 26 मिनट तक।

उपाय : आज भगवान शिव को शहद गंगाजल और दूध मिलाकर जल अर्पित करें।

Share this Article
Leave a comment