तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर गुमटी से टकराई,महिला और ड्राइवर की मौत, 3 बच्चों समेत 5 घायल

1 Min Read

सूरजपुर (deshabhi.com)। सूरजपुर रिंग रोड के पास बड़ा हादसा हो गया है. यहां एक तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गुमटी से जा टकराई, जिससे गुमटी के अंदर सो रही महिला और कार चालाक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीन बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है.

Share this Article
Leave a comment