इतिहास में आज 7 जनवरी : 1980 में आज ही के दिन भारत की जनता ने एक बार फिर से देश की सत्ता इंदिरा गांधी के हाथों सौंप दी थी

admin
3 Min Read

देश और दुनिया में 7 जनवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 7 जनवरी का इतिहास (7 January Ka Itihas) जानेंगे।

7 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1980 में आज ही के दिन भारत की जनता ने एक बार फिर से देश की सत्ता इंदिरा गांधी के हाथों सौंप दी थी। 1950 में 7 जनवरी को ही हिन्दी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता जॉनी लीवर का जन्म हुआ था।

7 जनवरी का इतिहास (7 January Ka Itihas) इस प्रकार है:
2009 में आज ही के दिन आईटी कंपनी सत्यम के चेयरमैन रामालेंगम राजू ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया था।
2003 में 7 जनवरी के दिन ही जापान ने विकास कार्यों में मदद के लिए भारत को 90 करोड़ डालर की मदद की घोषणा की थी।
1999 में आज ही के दिन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के विरुद्ध महाभियोग की कार्यवाही शुरू हुई थी।
1980 में 7 जनवरी के दिन ही भारत की जनता ने एक बार फिर से देश की बागडोर इंदिरा गांधी के हाथों सौंप दी थी।
1981 में 7 जनवरी के दिन ही भारत के जानेमाने शतरंज खिलाड़ी कृष्णन शशिकिरण का जन्म हुआ था।
1979 में आज ही के दिन हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री बिपाशा बसु का जन्म हुआ था।
1961 में 7 जनवरी के दिन ही भारतीय अभिनेत्री सुप्रिया पाठक का जन्म हुआ था।
1957 में आज ही के दिन हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री रीना रॉय का जन्म हुआ था।
1950 में 7 जनवरी के दिन ही अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बालश्रम विरोधी भारतीय कार्यकर्ता शांता सिन्हा का जन्म हुआ था।
1950 में आज ही के दिन हिन्दी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता जॉनी लीवर का जन्म हुआ था।
1947 में 7 जनवरी को ही भारतीय लेखक शोभा डे का जन्म हुआ था।
1922 में आज ही के दिन फ्रांसीसी बांसुरी वादक पियरे रामपाल का जन्म हुआ था।

7 जनवरी को हुए निधन
1966 में 7 जनवरी को ही हिंदी फिल्मों के एक महान फ़िल्म निर्देशक बिमल राय का निधन हुआ था।
1943 में आज ही के दिन वाई-फाई के जनक मशहूर अमेरिकी सर्बियाई आविष्‍कारक निकोला टेस्‍ला का निधन हुआ था।

Share this Article
Leave a comment